डीएम अंशुल सिंह ने संभाली रेस्क्यू अभियान की कमान, एसएसपी मौके पर








Listen to this article

अल्मोड़ा।
जनपद अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। द्वाराहाट से सिनार-विनायक होते हुए रामनगर जा रही केमू बस (संख्या यूके07पीए-4025) भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर सिरखोन बैण्ड के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। यह दुर्घटना आज दिनांक 30 दिसम्बर, 2025 को प्रातः लगभग 7:30 बजे हुई।
बस में चालक और परिचालक सहित कुल 19 लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अंशुल सिंह स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दुर्घटना में कुल 7 लोगों की मृत्यु हो गई है, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 12 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गंभीर रूप से घायल नंदा बल्लभ और हंसी सती को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है, जबकि अन्य 4 घायलों को रामनगर रेफर किया गया है। शेष घायलों का उपचार स्थानीय अस्पतालों में जारी है।
घायलों का विवरण
नन्दा बल्लभ (58), पुत्र सदानन्द, ग्राम टिमटा नौबाड़ा, द्वाराहाट – गंभीर
राकेश कुमार (55), पुत्र महावीर प्रसाद, अध्यापक जीआईसी, द्वाराहाट
नन्दी देवी (40), पत्नी देवेंद्र सिंह, ग्राम नौबाड़ा, द्वाराहाट
हंसी सती (36), पत्नी रमेश चन्द्र, ग्राम संगोली, भिकियासैंण – गंभीर
भूपेन्द्र सिंह अधिकारी (64), पुत्र धन सिंह, ग्राम जमोली, भिकियासैंण
नवीन चन्द्र (55), पुत्र दुर्गादत्त तिवाड़ी, ग्राम ओखलकांडा, नैनीताल
हिमांशु पालीवाल (17), पुत्र महेश चन्द्र, ग्राम दौलापाली, द्वाराहाट
प्रकाश चन्द्र (43), पुत्र रामदत्त, ग्राम चचरोटी, स्याल्दे
मोहित सती (16), पुत्र रमेश चन्द्र, ग्राम नौघर, भिकियासैंण
बुद्धिबल्लभ भगत (58), पुत्र कुलोमणी, ग्राम अमोली, भिकियासैंण
हरीश चन्द्र (62), पुत्र बाला दत्त, ग्राम पाली, द्वाराहाट
जितेन्द्र रिखाड़ी (37), पुत्र नन्दाबल्लभ रिखाड़ी, ग्राम विनायक, भिकियासैंण
मृतकों का विवरण
पार्वती देवी (75), पत्नी गोविन्द मठपाल, ग्राम जमोली, भिकियासैंण
नन्दन सिंह (70), पुत्र गोपाल सिंह, ग्राम जमोली, भिकियासैंण
गोविन्द बल्लभ मठपाल (80), पुत्र कुलोमणी, ग्राम जमोली, भिकियासैंण
तारा देवी (50), पत्नी महेश चन्द्र, ग्राम पाली, द्वाराहाट
गणेश (20), पुत्र भीमबहादुर, नेपाल
उमेश (18), पुत्र ऐतराउल, नेपाल
गोविन्दी देवी (55), पत्नी हरीश सिंह, ग्राम घुघुती, द्वाराहाट
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।