एसएमजेएन कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में छात्राओं ने किया प्रदर्शन








Listen to this article

न्यूज 127. हरिद्वार,

हरिद्वार स्थित एसएमजेएन पीजी कॉलेज में छात्राओं और महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने कांग्रेस पार्टी एवं विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और अधिनियम के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

त्राओं ने इस कानून को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। इस मौके पर रीता चमोली, विमला ढोंडियाल, प्रीति गुप्ता, रेणु शर्मा, सुषमा चौहान, हीरा सिंह बिष्ट, आर्यन देव उनियाल, अभिनव चौहान, नवजोत वालिया, आशु चौधरी, तरुण नैय्यर, देव भाटी, करण वर्मा, शशांक चौहान, अर्श नैय्यर, कुलदीप सैनी, नीतीश चौधरी, लवी चौहान, मनीष चौहान, हिमांशु वर्मा, नमन सिखोला, आदर्श कश्यप, राहुल शर्मा, देवांश सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।