बीएम डीएवी स्कूल के स्टूडेंटस ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में रचा सफलता का इतिहास








Listen to this article


, हरिद्वार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल, भूपतवाला, हरिद्वार के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय का परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा, जो लगातार उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और अनुशासन का प्रमाण है।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल शानदार अंक अर्जित किए, बल्कि विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कॉमर्स वर्ग में शानदार प्रदर्शन
कॉमर्स संकाय में देवांश मित्तल एवं देवांशी शर्मा ने 94.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। सृष्टि गोयल ने 92.4% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शौर्य खन्ना ने 89.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई।
विज्ञान वर्ग में प्रतिभा का दमखम
विज्ञान वर्ग में श्रेया पाधियारी ने 91.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अनन्या ग्वारी ने 89.4% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अथर्व जैन ने 86.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मानविकी वर्ग में भी शानदार उपलब्धि
मानविकी संकाय में नंदिनी सिंह ने 91.8% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। भव्यता अग्रवाल ने 90.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। रोशनी थापा ने 89.2% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन
विद्यालय के विद्यार्थियों ने कई विषयों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं— ललित कला में श्रेया पाधियारी एवं अनन्या ग्वारी ने 100/100 अंक प्राप्त किए। स्वर संगीत में भव्यता अग्रवाल ने 98% अंक हासिल किए।
अकाउंटेंसी में शौर्य खन्ना ने 98% अंक प्राप्त किए। बिजनेस स्टडीज एवं अर्थशास्त्र में देवांश मित्तल ने 98-98 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी में देवांशी शर्मा ने 96% अंक प्राप्त किए। साइकोलॉजी में 96% तथा सूचना विज्ञान में गौरी पुरी ने 100/100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। रसायन विज्ञान में अथर्व जैन ने 94% तथा गणित, भौतिकी में भी उत्कृष्ट अंक अर्जित किए। जीव विज्ञान में श्रेया पाधियारी एवं 🏛️ राजनीति विज्ञान में नंदिनी सिंह ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्या का संदेश
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लीना भाटिया ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि— “यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है। हमें अपने छात्रों पर गर्व है और हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।”
बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल का यह शानदार परिणाम न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। निरंतर उत्कृष्टता की इस परंपरा ने विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई प्रदान की है। स्टूडेंटस की सफलता बताती है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।