न्यूज 127. हरिद्वार।
धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सीतापुर, हरिद्वार के छात्र छात्राओं का सीबीएसई 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष केवल अंक ही नहीं, अपितु कीर्तिमान भी अर्जित किए हैं।
हर एक प्रतिशत के पीछे घंटों का परिश्रम, अटूट एकाग्रता और बड़े सपने देखने का साहस है। इन परिणामों के स्तंभ हैं। स्कूल के समर्पित शिक्षक जिन्होंने कक्षा के बाहर भी मार्गदर्शन दिया और वे अभिभावक जिन्होंने हर कदम पर विश्वास बनाए रखा। स्कूल के दूरदर्शी निदेशक मुकुल चौहान के कुशल नेतृत्व और उनकी प्रेरणा से विद्यालय में उत्कृष्टता की संस्कृति पनप रही है।
इस वर्ष हमारे विद्यालय का सीबीएसई 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की टॉपर गरिमा भट्ट हैं, जिन्होंने 95% अंक प्राप्त किए। चार छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं: अलीशा (94.6%), गौतम कुमार (90.6%) और अवनी तिवारी (90.4%)। इन सभी छात्रों ने विद्यालय का नाम रोशन किया।
छह छात्रों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं: जिनमें अनामिका भारद्वाज (89.8%), सचिन यादव (88.8%), दिशा सिंह (86.2%), तन्वी (86.2%), वंशिका (85.8%) और वंश चौहान (85%)। अन्य छात्रों ने भी 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं: ईशा कौशिक (83.6%), तरुषा धीमान (83.2%), मानशी मिश्रा (83%), जय कुमार (80.8%) और केशव कुमार चौधरी (80.6%)। इन सभी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्या का संदेश:
“सफलता संयोग नहीं होती। यह कड़ी मेहनत, लगन, सीखने की चाह, त्याग और सबसे बढ़कर अपने काम से प्रेम का परिणाम है। हमारे टॉपर्स ने सिद्ध किया है कि उत्कृष्टता एक आदत है, एक बार की घटना नहीं। सत्र 2025-26के सभी विद्यार्थियों — आज आपने हमें गौरवान्वित किया है, कल आप दुनिया को गौरवान्वित करेंगे, इसका मुझे पूर्ण विश्वास है।”




