शास्त्रीनगर में तीसरे दिन भी ध्वस्तीकरण अभियान चला








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
मेरठ के शास्त्रीनगर में अवैध निर्माणों के खिलाफ तीसरे दिन भी ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। आवास विकास परिषद ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। आवास विकास की टीम अवैध कब्जों और निर्माणों को हटाने में जुटी है। इस कार्रवाई का विरोध भी हो रहा है लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी के चलते विरोध करने वाले अपने मकसद में कामयाब नहीं हो रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे ​स्थानों पर भी तोड़फोड़ की जा रही है जो अतिक्रमण की श्रेणी में नहीं है। जबकि कुछ स्थानों पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की गई है।