न्यूज 127, मेरठ।
गरमी से राहत दिलाने के लिए सोमवार को मोदीपुरम पुलिस चौकी के पास पंजाबी कल्याण संस्था पल्लवपुरम ने छबील लगाकर लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया। इस कार्य को सफल बनाने में मिस्टर बस्सी जी, धीमान जी, साक्षी जी, इंद्रपाल जी और अनुज प्रधान जी का विशेष योगदान रहा। संस्था से जुड़े सदस्यों ने बताया कि जनसेवा के कार्य करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। सभी के सहयोग से यह पुनीत कार्य किया जाता है।
छबील लगाकर लोगों को गरमी से राहत दिलाने के लिए पिलाया ठंडा शरबत




