पानी की टंकियों से इनवर्टर-बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
थाना दौराला पुलिस और स्वाट टीम सिटी ने जल जीवन मिशन के तहत गांवों की पानी की टंकियों से इनवर्टर-बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया हैं।
पुलिस की संयुक्त टीम ने चार अभियुक्त गुफरान, सलीम, इमरान, शमशाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 12 बैटरियां, 6 इनवर्टर आदि सामान बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के बाद इस गिरोह के बारे में और अधिक जानकारी जुटायी जा रही है। पुलिस ने उम्मीद जतायी है कि इस गिरोह के चार सदस्य पकड़े जाने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।