हाइवे पर दिल्ली से हरिद्वार जा रही बस में लगी आग, 26 यात्री थे सवार








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
मेरठ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर उस वक्त बड़ी घटना सामने आयी जब दौराला थाना क्षेत्र के दादरी फ्लाईओवर के पास दिल्ली से हरिद्वार जा रही राजस्थान रोडवेज की बस के केबिन में आग लगने से हड़कंप मच गया।
आग लगती देख बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे रोककर सभी सवारियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बस में 26 यात्री सवार थे। समय रहते सभी के सुरक्षित बस से बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।