न्यूज 127, मेरठ।
थानाध्यक्ष पल्लवपुरम ने निर्जला एकादशी पर लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर समाजसेवा का पुनीत कार्य किया। इस दौरान उनके स्टॉफ ने भी इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। पल्लवपुरम थानाध्यक्ष के इस कार्य को देखकर लोगों ने सराहना की। कहा कि वह न केवल असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर निष्ठा से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं बल्कि समाज सेवा भी कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष पल्लवपुरम ने निर्जला एकादशी पर लोगों को पिलाया ठंडा शरबत




