ऑपरेशन प्रहारः चोरी की घटना का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार








Listen to this article

न्यूज 127, उत्तरकाशी।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार लगाम कसी जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा निर्माणाधीन भवन से निर्माण कार्य में प्रयुक्त मशीनों तथा सामग्री की चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

बीते 21 जुलाई 2026 को कोतवाली उत्तरकाशी पर निर्माणाधीन भवन से निर्माण कार्य में प्रयुक्त मशीनों एवं उपकरणों की चोरी से संबन्धित अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त 1 अभियुक्त को अभियोग पंजीकृत होने के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि प्रकरण में चोरी का मुख्य आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी और जानकारी जुटाते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त अमित कुमार(36 वर्ष) को दिनांक 27 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से चोरी का सामान तथा मशीने बरामद की गई।

बरामद सामान में एक ड्रिल मशीन, एक हैमर मशीन, दो ग्राइंडर मशीनें, दो वॉल शॉवर मिक्सर, एक नल, हेवेल्स कंपनी के विद्युत तार का एक बंडल तथा खिड़की एवं दरवाजों के कब्जों के दो डिब्बे शामिल हैं। पुलिस टीम उ0नि0 जगत सिंह, अ0उ0नि0 महेन्द्र सिंह, का0 सुनील मैठाणी, का0 दीपक सिंह और पीआरडी विजयपाल शामिल रहे।