व्यायाम शिक्षक सुमित चौधरी का स्थानांतरण, छात्रों और शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई










Listen to this article

न्यूज 127, पोखरी/ चमोली
जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीणा में चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद सहायक अध्यापक (व्यायाम) सुमित चौधरी का स्थानांतरण राजकीय इंटर कॉलेज सवाड़, देवाल में हो गया है। उनके स्थानांतरण पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और छात्रों ने भावभीनी विदाई दी।

व्यायाम शिक्षक सुमित चौधरी के प्रयासों और मार्गदर्शन से विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर तक प्रतिभाग किया। वहीं, विद्यालय के दो छात्रों का स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चयन भी हुआ है।

विदाई कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक राकेश चमोला और कुसुम लता गड़िया ने कहा कि सुमित चौधरी जैसे समर्पित शिक्षक का विद्यालय से जाना भावुक पल है। उन्होंने खेलों के प्रति छात्र-छात्राओं में रुचि पैदा करने और उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया।

इस अवसर पर योगेन्द्र सिंह बर्त्वाल, कुंवर सिंह गुसाईं, जीत सिंह रावत, मुकेश भट्ट, दीपक कंडारी, अपराजिता, नर्मदा, रामेश्वरी देवी और कपिल देव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।