न्यूज 127, अल्मोड़ा।
नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर अल्मोड़ा में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
सोमवार को अल्मोड़ा में पत्रकारों ने एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। पत्रकारों ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी एक मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ और सहयोगी अधिकारी थे। उनके जाने से विभाग और पत्रकार जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक सभा में हरीश भंडारी, जगजीवन सिंह बिष्ट, कंचना तिवारी, अनिल सनवाल, नसीम अहमद, कपिल मल्होत्रा, संजय अग्रवाल, किशन जोशी, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, देवेंद्र बिष्ट, राजीव कर्नाटक, विनोद जोशी, शिवेंद्र गोस्वामी, मोहित अधिकारी, राजेंद्र धानक, दिनेश भट्ट, अनूप साह, राजेंद्र बिष्ट, प्रकाश आगरी, कमलेश कनवाल समेत अन्य पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।








