अमित कुमार तालियान बने बहुजन मुक्ति पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष




Listen to this article
  • प्रदेश महासचिव मोहम्मद कामिल ने सौंपा नियुक्ति पत्र

न्यूज 127, मेरठ।
बहुजन मुक्ति पार्टी (बामसेफ) ने संगठन का विस्तार करते हुए अमित कुमार तालियान को मेरठ का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।

इस संबंध में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद कामिल ने अमित कुमार तालियान को आधिकारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें क्षेत्रीय मंत्री बलविंदर सिंह, युवराज सिंह और केपी सिंह शामिल थे।

अमित कुमार तालियान को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अमित कुमार तालियान के कुशल नेतृत्व में बहुजन मुक्ति पार्टी जिले में और अधिक मजबूत होगी। वे संगठन की नीतियों और बहुजन समाज के मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाने में अपना सक्रिय और महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित कुमार तालियान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे और जिले में पार्टी के जनाधार को बढ़ाएंगे।