न्यूज 127, देहरादून।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव के प्रथम बार देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून एयरपोर्ट पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सांसद रावत ने कहा कि राम माधव का संगठनात्मक अनुभव एवं मार्गदर्शन उत्तराखंड भाजपा के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और जोश का संचार होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपनी मजबूत कार्यपद्धति, समर्पित कार्यकर्ताओं और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। राम माधव जी के अनुभव का लाभ संगठन को और अधिक प्रभावी ढंग से जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में मिलेगा।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश प्रभारी राम माधव के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तराखंड आगमन पर पुनः स्वागत एवं अभिनंदन किया।


