सनातन संस्कृति के संवाहक हैं करौली शंकर जी महाराज: महंत दुर्गेशानंद




Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
श्री मिश्री मठ के तत्वावधान में पूर्ण गुरु महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर जी महाराज के आह्वान पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर से निकाली जा रही दंडवत यात्रा का शुक्रवार को कनखल स्थित श्री मानव कल्याण आश्रम में भव्य स्वागत किया गया। आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती, स्वामी हंसानंद सरस्वती और संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी के संयोजन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में संतों, श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल भक्तों का अभिनंदन किया। ललिताम्बा देवी वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वस्तिवाचन कर आध्यात्मिक वातावरण बनाया।