नवीन चौहान
भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता व जिला उपाध्यक्ष रोहित साहू को गढवाल मंडल विकास निगम के निदेशक का दायित्व सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष नरेश बसंल और वरिष्ठ भाजपा नेत्री अन्नु कक्कड़ ने रोहित साहू को मिठाई खिलाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दी है। मदृभाषी रोहित साहू काफी लंबे अरसे से भाजपा से जुड़े है। जिसके चलते पार्टी ने उनको जिम्मेदारी का पद देकर सम्मानित किया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता रोहित साहू कई दशकों से भाजपा को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे है। भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर रोहित साहू जनता मे काफी लोकप्रिय है। साल 1994 में युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री के पद पर रोहित साहू ने हरिद्वार में भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया। जिसके बाद युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष के तौर पर युवाओं को भाजपा से जोड़ा और संगठन को मजबूती प्रदान की। रोहित साहू की भाजपा में निष्ठा वक्त के साथ बढ़ती चली गई। जिसके चलते पार्टी ने भी उनको विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां दी। युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य, युवा मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष, युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष के बाद जिला मंडल महामंत्री का दायित्व दिया गया। इन सभी पदों पर रहने के दौरान रोहित साहू एक जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा को मजबूत बनाते रहे। हालांकि रोहित साहू ने पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर भाजपा में युवाओं को जोड़ा और पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं की टीम बनाई। रोहित साहू की लगन और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए एक बार फिर गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक का दायित्व सौंपा गया है। रोहित साहू को बधाई देने वालों का तांता लग गया। बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष नरेश बसंल व अन्नु कक्कड़, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरजीत सिंह व सुशांत पाल, सुनील प्रजापति, लव शर्मा सहित तमाम भाजपाईयों ने मिठाई खिलाकर रोहित साहू का स्वागत किया।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक बने रोहित साहू




