नवीन चौहान
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता जीतकर आए विजेता खिलाड़ियों से मिलकर अपनी शुभकामनाएं दी है। इसी के साथ आगामी प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन् करने के लिए जोश भरा और कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
11 मार्च 2019 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून में पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने 67th All India Police Wrestling Cluster Championship 2019 मे पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनायें दी। मुलाकात के दौरान उन्होंने विजेता खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की और निकट भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव एडीजी एलओ अशोक कुमार ने बताया कि 27 फरवरी 2019 से 03 मार्च 2019 तक जयपुर राजस्थान में आयोजित हुई 67th All India Police Wrestling Cluster Championship 2019 में उत्तराखण्ड पुलिस से बॉक्सिंग में महिला आरक्षी पूजा कार्की (69 किलोग्राम वर्ग) ने रजत पदक, उप निरीक्षक कमला बिष्ट(57 किलोग्राम वर्ग) ने कांस्य पदक, आरक्षी विशाल सिंह (75 किलोग्राम वर्ग) ने कांस्य पदक, मुख्य आरक्षी जगत सिंह(75 किलोग्राम वर्ग) ने कांस्य पदक एवं वेटलिफटिंग में महिला आरक्षी रीना कैन्तुरा ने कांस्य पदक एवं आरक्षी त्रिलोक सिंह ने कांस्य पदक अर्जित किया है । उक्त प्रतियोगिता में राज्य पुलिस एवं अर्घसैनिक बलों की कुल 37 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने भी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और पूरे जोश व उत्साह के साथ अपना दमखम दिखाने के लिए उत्साहबर्धन किया।




