केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का उत्तराखंड को पहला ​तोहफा








Listen to this article

नवीन चौहान
मोदी सरकार में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बनने के बाद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड को पहला बड़ा तोहफा दिया है। डॉ निशंक​ ने एनआईटी के स्थायी कैंपस को श्रीनगर के सुमाड़ी में बनाये जाने का रास्ता साफ कर दिया है। इसी के साथ सितंबर माह में एनआईटी के शिलान्यास को लेकर भी हरी झंडी दे दी।
नई दिल्ली के शास्त्री भवन में मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात करने पहुंच उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने एनआईटी को श्रीनगर में बनाये जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। उत्तराखंड राज्य से पलायन रोकने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम बताया गया। जिसके बाद तय किया गया कि एनआईटी का स्थाई कैंपस सुमाड़ी में ही बनाया जाएगा तथा सिंतबर माह तक इसका शिलान्यास कर दिया जाएगा। वहीं इस वर्ष से एडमिशन श्रीनगर में ही होंगे। जल्द जयपुर शिफ्ट हुए छात्र-छात्राओं को वापस श्रीनगर गढ़वाल बुलाया जाएगा। मुलाकात के दौरान गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत एवं अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार ओमप्रकाश ने इस विषय पर डॉ निशंक के सामने मजबूती से अपना पक्ष रखा।