फेसबुक पर अवैध बंदूक के साथ फोटो पोस्ट करने पड़ा भारी




Listen to this article

नवीन चौहान, फेसबुक पर अवैध बंदूक के साथ फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिरालसी गांव का रहने वाला बताया गया है।

  • चरथावल थानाध्यक्ष सुबे सिंह के मुताबिक फेसबुक पर अवैध बंदूक के साथ फोटो पोस्ट करने वाले बिरालसी निवासी युवक सागर पुत्र बबली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
  • थानाध्यक्ष ने बताया कि 4 दिन पहले आरोपी ने अपने फोटो अवैध मस्कट के साथ फेसबुक पर पोस्ट किए थे।
  • मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
  • सोमवार को पुलिस ने आरोपी को बिरालसी से गिरफ्तार कर लिया।
  • पुलिस ने आरोपी से वह बंदूक भी बरामद कर ली है जिसके साथ उसने अपना फोटो पोस्ट किया था।
  • पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह तस्वीर अपने दोस्तों को दिखाने के लिये पोस्ट की थी।