नवीन चौहान
हरिद्वार में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की ओर से काफी प्रयास किए जाते है। लेकिन इसके बाबजूद भी सांप व तमाम अन्य वन्य जीव लोगों के घरों में प्रवेश कर जाते है। ऐसी स्थिति में हरिद्वार की जनता वन विभाग की टीम को इन मोबाइल नंबरों पर 9837711467, 9719307889 पर फोन करके सूचित करें। ताकि वन विभाग की टीम वन्य जीवों को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ सके।
मेलाधिकारी दीपक रावत ने एक बार हरिद्वार की जनता को वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए सचेत किया। इसी के अलावा उन्होंने हरिद्वार की जनता से अपील की है कि अगर आपके घरों में सांप व कोई भी वन्य जीव आ जाता है तो आप वनाधिकारी को फोन करें। अथवा इन मोबाइल नंबरों पर फोन कर वन विभाग को सूचित करें।
Haridwar— घरों पर आये सांप तो इन नंबरों पर फोन करें, देंखे वीडियो



