सोनी चौहान
हल्द्वानी मे एक महिला ने व्यापारी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका अपहरण करने का प्रयास किया है। महिला ने पहले व्यापारी से फोन पर मीठी मीठी बातें की और फिर उसे मिलने के लिए बिलासपुर बुलाया। वहां से उस महिला के साथियों ने व्यापारी का अपहरण कर लिया। और अपहरण करके मुरादाबाद की तरफ जा रहें थे। अपहरण करे ले जा रहें आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आरोपी महिला अभी तक फरार चल रही है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि तल्ली बमोरी निवासी व्यापारी मुकेश अग्रवाल को प्रेम जाल में फंसा कर उसका अपहरण करके तीन ले जा रहे थे। यह सब एक सजीश के तहत किया गया था। व्यापारी मुकेश अग्रवाल के अपहरण के लिए अपहरणकर्ताओं ने पहले महिला से व्यापारी मुकेश अग्रवाल को फोन कराकर उसे बिलासपुर बुलाया। वहां से उसका अपहरण कर मुरादाबाद की तरफ ले जाने लगे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद हल्द्वानी पुलिस हरकत में आ गयी। और कई टीमें बनाकर व्यापारी मुकेश अग्रवाल की तलाश शुरू कर दी। आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लग गई और मुरादाबाद के पास पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं सहित मुकेश अग्रवाल को सकुशल बरामद कर लिया। अपहरणकर्ताओं के पास से एक इनोवा और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गयी है। पुलिस ने बताया कि व्यापारी से 10 लाख की रंगदारी की मांगी गई थी। पुलिस अभी इस पूरे विषय की जांच कर रही है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द वह व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाने वाली उस महिला को भी गिरफ्तार कर लेंगे।
प्रेम जाल में फंसाकर व्यापारी का अपहरण करने का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार

