भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के स्वागत में भाजपाईयों में मची होड़, देखें विडियों




Listen to this article

नवीन चौहान
भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत करने के लिए भाजपाईयों में होड़ मच गई। खेमों के बंटी भाजपा ने अपने—अपने क्षेत्रों में उनका जोरदार स्वागत किया। वही उनके समर्थक भी अपने नेता के पीछे नजर आए। शिवालिक नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजीव चौहान और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने उनका जबरर्दस्त तरीके से स्वागत सत्कार किया। तो रानीपुर मोड़ के चंद्राचार्य चौक पर केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने फूल माला से स्वागत किया और तलवार भेंट की। अध्यक्ष के सम्मान में जोरदार जारेबारी हुई। वही ग्रामीण विधायक यतीश्वरानंद और लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने वेद मंदिर आश्रम के बाहर अध्यक्ष बंशीधर भगत का भव्य स्वागत किया। जिसके बाद एक बैंकट हाल में अध्यक्ष बंशीधर भगत की जनसभा शुरू हुई। नव निर्वाचित अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और एकजुटता से पार्टी की नीतियों को जन—जन तक पहुंचाने की अपील की।

इस दौरान भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा पार्षद शुभम मंडोला, नितिन माणा, सुनील गुडडु, एकता गुप्ता, मंयक गुप्ता, उत्तराखंड स्ववित्त पोषित महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष सुनील सैनी और महासचिव दीपक प्रसाद ने भी बंशीधर भगत को माला पहनाकर स्वागत किया।