सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कर रहे जनसभाएं




Listen to this article

नवीन चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे है। दिल्ली के किराड़ी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अनित झा के समर्थन में जमकर प्रचार किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनता का प्यार देखकर यह विश्वास हो गया कि दिल्ली चुनाव में नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे। उन्होंने किराड़ी विधानसभा में प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों से भाजपा प्रत्याशी अनित झा के पक्ष में 8 फरवरी को होने वाले मतदान में वोट की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित में किए गए कार्यो को विस्तार से जनता को बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईमानदारी के फार्मूले पर चलकर देश को विकास के रास्ते पर ले जा रही है। भ्रष्टाचार में कमी आई है और गरीबों के लिए कई महत्वक़ांक्षी योजनाएं मोदी सरकार ने शुरू की है।