दस साल की मासूम का किसने किया था अपहरण, सकुशल बरामद




सोनी चौहान
दस साल की मासूम का किसने अपहरण किया था ये तो रहस्य है। लेकिन बच्ची सकुशल बरामद हो गई है ये पुलिस के लिए बड़ी राहत की बात है। बताते चले कि 26 जनवरी 2020 को बैरागी कैंप निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री पूजा बदला हुआ नाम जिसकी उम्र करीब 10 साल बताई थी। उसके अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। उप निरीक्षक संदीप चौहान ने संभावित स्थानों रेलवे स्टेशन /बस स्टेशन हरिद्वार तथा ऋषिकेश में भी काफी स्थानों तथा अन्य संभावित स्थानों पर काफी तलाश की गई। लेकिन पूजा का कुछ पता नही चल पाया। लेकिन 2 फरवरी की शाम को पूजा के घर आने की जानकारी पुलिस को मिली। पूजा को कौन ले गया। किसके साथ गई थी। किसी ने अपहरण किया था या नही। ये तमाम सवाल रहस्य बने हुए है। लेकिन पूजा सकुशल बरामद हो गई ये पुलिस के लिए राहत की बात है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *