नवीन चौहान
भारत के विभिन्न राज्यों में कोरोना से संक्रमण के 117 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 97 भारतीय और 17 विदेशी नागरिकों में कोरोना पॉजीटिव पाया गया हैं। कोरोना की चपेट में 145 देश आ चुके है। जबकि भारत के केरल में 22 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि, इनमें से 3 लोगों का इलाज हो चुका है और वो ठीक हो चुके है। इसके बाद महाराष्ट्र में 32 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यूपी में भी 12 कोरोना के मामले आए हैं। दिल्ली में 7 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। कर्नाटक में 10 लोगों में कोरोना के वायरस पाए गए है। जबकि बात उत्तराखंड की करें तो यहां भी दो मरीजों में कोरोना के लक्षण देखने को मिले है। हालांकि आधिकारिक जांच में किसी ने पुष्टि नही की है। लेकिन फिर भी कोरोना के खौफ से घबराने की जरूरत नही है। इससे बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। आप अपना खुद ख्याल रखे। भीड़—भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे।