नवीन चौहान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को हरिद्वार के जिलाध्यक्ष डा जयपाल सिंह चौहान का आधा घंटे इंतजार करना पड़ा। हालांकि जनपद से कोई विधायक या अन्य पदाधिकारी भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने नहीं पहुंचे।
मामला हरिद्वार का था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत प्रेसक्लब में पत्रकार वार्ता करने आए। वो नियत समय दोपहर 12.30 बजे पहुंच गए। लेकिन भाजपा का कोई भी पदाधिकारी उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंच सका। वे प्रेसक्लब में बैठ गए और जिलाध्यक्ष के साथ विधायकों के आने का इंतजार करने लगे। करीब आधे घंटे तक पत्रकार वार्ता शुरू न होने पर पत्रकारों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को फोन कर कड़ी चेतावनी दी। करीब आधा घंटे के बाद जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान प्रेसक्लब पहुंचे तो पत्रकार वार्ता शुरू हो सकी। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी। उन्होंने बताया कि अन्य जनपदों में नवंबर महीने में सत्र संचालित होंगे। जिनमें मंडल के नए पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को भाजपा, जनसंघ के बारे में जानकारी दी जाएंगी। प्रशिक्षण लेने के बाद वे घर—घर जाएंगे और लोगों को भाजपा के संघर्ष के बारे में बताएंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष डा जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यस्त थे, इसलिए आने में देरी हुई।
प्रदेश अध्यक्ष को जिलाध्यक्ष का करना पड़ा आधा घंटा इंतजार



