हरिद्वार में गांजे की बड़ी खेप के साथ सप्लायर को रंगेहाथ पकड़ा








Listen to this article

गगन नामदेव
हरिद्वार शहर को नशामुक्त बनाने के लिए नगर कोतवाली पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया हुआ है। दो दिन पहले कई लोगों को अवैध शराब के पकड़ा, अब 5 गांजे की बड़ी खेप के साथ जोगियामंडी निवासी को पकड़ा है। इसी के साथ शराब के पव्वों के साथ भी एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस के नशामुक्त हरिद्वार के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाते हुए विष्णुघाट के पास से अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी के पास से 5 किलो 250 ग्राम गांजा और एक तराजू बरामद की। उसने अपना नाम राजा चंचल पुत्र जगदीश राज निवासी जोगियामंडी भूरे की खोल अपर रोड बताया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए गांजा की की​मत 5 लाख रुपये है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक पवन डिमरी, उप निरीक्षक संजीत कंडारी, कांस्टेबल दीप गौड़, अमित भट्ट, जितेंद्र का सहयोग रहा।

वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने 25 पव्वे के साथ विशाल टंडन पुत्र विनय कुमार निवासी टिहरी बड़ा बाजार को पकड़ लिया। आरोपी ​शिवसदन आश्रम के पास शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेंद्र शाह, कांस्टेबल रवि पंत, मानसिंह रहे।