मास्क है जरूरी के अभियान को साकार करते हुए हरकी पैड़ी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान




Listen to this article

नवीन चौहान
कोरोना संक्रमण से आम जनता में जागरूकता के साथ लोगों को आगाह करने को काम पुलिस लगातार कर रही है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में यात्रियों को जागरूक करते हुए मास्क वितरण किए, साथ ही सख्ती दिखाते हुए 172 लोगों के चालान भी किए।
हरिद्वार के एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस के निर्देश पर कोविड—19 के प्रति पुलिस लगातार अभियान चला रही है। शुक्रवार को हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी ने पुलिसकर्मियों के साथ अभियान चलाया। उन्होने हरकी पैड़ी क्षेत्र में सुभाष घाट, मालवीय घाट, ब्रह्मकुंड में अभियान चलाकर तीर्थ यात्रियों, स्थानीय व्यापारियों, तीर्थ पुरोहितों को कोविड-19 के संबंध में जागरूक करते हुए निशुल्क मास्क वितरण किए गए। उन्होंने बताया कि कोविड—19 के नियमों का उल्लंघन करने पर हरकी पैड़ी में 172 व्यक्तियों का चालान कर 25,400 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।