उत्तराखंड: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोग थे सवार




Listen to this article

​न्यूज 127, चमोली:

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के समीप हादसे का शिकार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

​प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच श्रद्धालु और एक पायलट शामिल हैं।

​भारी बर्फबारी के बीच भारी हादसा

​जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 2:15 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान इलाके में तेज बर्फबारी हो रही थी। माना जा रहा है कि खराब मौसम और बर्फबारी के चलते यह हादसा हुआ।

​राहत कार्य और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

​हादसे के सटीक कारणों, हेलीकॉप्टर की मौजूदा स्थिति और उसमें सवार यात्रियों की कुशल-क्षेम को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। राहत और बचाव दल घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। विस्तृत जानकारी आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।