महिलाओं और वंचितों की आवाज उठाने वाली विधायक की कोरोना से हुई मौत




Listen to this article

नवीन चौहान
सामाजिक मुद्दों, खासकर महिलाओं और वंचित वर्ग के अधिकारों की आवाज उठाने वाली भाजपा की विधायक की कोरोना से मौत हो गई है। वे कोरोना से ग्रस्त थी। राजस्थान की विधानसभा राजसमंद सीट से विधायक किरण माहेश्वरी पिछले महीने से कोरोना से ग्रस्त थी। स्वाथ्य में सुधार न होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में ट्रांसफर किया गया था। किरण माहेश्वरी राजस्थान के उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र से 2004-2009 से 14वीं लोकसभा की सदस्य भी रहीं। बताया जा रहा है कि नगर निगम के चुनाव प्रचार के दौरान वे कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रस्त हो गई थी। विधायक किरण माहेश्वरी ने हमेशा महिलाओं, सामाजिक मुद्दों के साथ वंचित वर्ग के लोगों की आवाज उठाई। राजस्थान के साथ भाजपा में उनकी एक विशेष पहचान थी। उनकी मौत पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक जताते हुए उनकी मृत्यु को राजनीति के लिए बड़ा नुकसान बताया। उन्होंने लिखा है कि राजसमंद की विधायक किरण माहेश्वरी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उसकी मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। उसकी आत्मा को शांति मिले। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से पीड़ा हुई। उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने और गरीबों के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार के प्रति संवेदना।