नवीन चौहान
विजय दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारत की महान सेना ने पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करने को मजबूर कर दिया था। भारत की सुरक्षा और विश्व के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण दिन है। यह हमारे सैनिकों को वीरता का परिणाम है।
बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। हमारे जवानों के अद्भुत पराक्रम से इस युद्ध में एक बड़ी विजय भारत को प्राप्त हुई थी। इस युद्ध में देश के शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर केबी चन्द एवं पूर्व सैन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को करना पड़ा था आत्मसमर्पण: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
कोरोना को मात देकर देहरादून पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले नई नई ऊर्जा के साथ करेंगे काम
पिरान कलियर से रामपुर चुंगी मंडी के बाईपास को मंजूरी देते हुए 26 करोड़ किए स्वीकृत, सीएम त्रिवेंद्र ...
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खेद जताकर खींची 'सियासी सुचिता' की लम्बी लकीर
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से कुशलक्षेम पूछने पहुंचे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत