हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसौदिया को बता दिया मदन कौशिक की पार्टी का नेता, देखे वीडियो




Listen to this article


नवीन चौहान
हरिद्वार में पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के स्वागत करने पहुंचीं महिला कार्यकर्ताओं को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनसे न्यूज127 ने पूछा तो उन्होंने मनीष सिसौदिया को मदन कौशिक की पार्टी का नेता बता दिया। इससे लगा कि भीड़ जुटाने के लिए घरेलू महिलाओं को लाया गया।
शुक्रवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया हरिद्वार पहुंचे। उनका आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वागत कार्यक्रम भेल में हाईवे पर रखा। हाईवे पर उनके स्वागत के लिए महिलाएं खड़ी थी। बताते चले कि आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की हुई है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। हरिद्वार पहुंचे मनीष सिसौदिया के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं से न्यूज127 के संपादक नवीन चौहान ने वार्ता की। उनसे पूछा कि स्वागत करने के लिए किस नेता का इंतजार कर रहे हैं तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी। पहले तो महिलाएं अपनी लीडर से बात करने को कहती रहीं, लेकिन एक महिला ने बताया कि वे मदन कौशिक की पार्टी के नेता का स्वागत करने यहां पर आई है। एक महिला ने तो यह ही बता दिया कि वे मदन कौशिक का स्वागत करने के लिए आई हैं।महिलाओं की बातों से लगा कि वे घरेलू महिलाएं और राजनीति से दूर है। लेकिन आम आदमी पार्टी का हरिद्वार में क्या वजूद है, यह बात सामने खुलकर आ गई।