रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिए शुरू की यूटीएस मोबाइल ऐप शुरू, लाइन में लगने की नहीं होगी जरूरत








Listen to this article

जोगेंद्र मावी
कोरोना लॉकडाउन के बाद से बंद हुई रेलवे की सेवाओं को शुरू करने का काम जारी है। अब रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर यूटीएस मोबाइल ऐप शुरू कर दिया है। रेलवे ने इस सुविधा टिकट काउंटर पर भीड़ को कम करने के लिए शुरू किया गया है। इसी के साथ ई—कैटरिंग सुविधा भी शुरू कर दी है। रेलमंत्री गोयल ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है।
देश में लॉकडाउन के बाद कोरोना टीकाकरण शुरु होने के साथ ही रेलवे भी यात्री सुविधाओं के विस्तार पर जोर दे रहा है। ट्रेन सेवाओं के विस्तार, ई-कैटरिंग सुविधा के साथ अब रेलवे ने यात्रियों को एक और बड़ी राहत दी है। रेलमंत्री पीयूष गोयल अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए एक बार फिर यूटीएस मोबाइल ऐप शुरू कर दिया है। ऐप के माध्यम से अब यूटीएस (UTS) मोबाइल के माध्यम से जनरल टिकट और प्लेटफार्म टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए उनको लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये ऐप एंड्रॉइड और आई फोन दोनों पर काम करता है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको जीपीएस को ऑन करना होता है और आप स्टेशन के करीब 5 किमी के दायरे में टिकट बुक कर सकते हैं। यात्रियों को PNR नंबर दिया जाएगा, जिसमें एक पीएनआर पर यात्री अधिकतम 4 टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। टिकट का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम आदि से कर सकेंगे।
ऐसे बुक करें टिकट

  • गूगल प्लेस्टोर से यूटीएस (UTS) ऐप को डाउनलोड करें।
  • इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, आई-डी कार्ड नंबर दर्ज करें।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्टर करने पर एक ओटीपी आपके मोबाइल नंबर में आएगा।
  • इसके बाद आप साइनअप कर सकते हैं।
  • आईडी और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
  • इसके बाद में आप UTS लॉग इन कर सकते हैं।