संजीव शर्मा
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी तीन दिन पहले सरेबाजार गोली चलाकर फरार हो गए थे। इनके द्वारा की गई गोलीबारी में एक छात्रा गोली लगने से घायल हो गई थी। पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी। इनका एक साथी अभी फरार है। पुलिस ने उसे भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में माधवपुरम में तीन फरवरी को सरेशाम बाजार में बाइक सवार चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। अंधाधुंध की गई फायरिंग में जहां कई दुकानों के शीशे टूट गए थे वहीं वहां से जा रही एक छात्रा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली थी।
पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान नूरनगर हाल्ट के पास बाइक सवार संदिग्ध आते दिखायी देने पर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने पुलिस को देखकर गोली चला दी और वहां से भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। जिसमें पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार इनका एक साथ अभी फरार है, उसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
- एनडीपीएस कोर्ट ने सुनायी गांजा तस्करी के मामले में दोषी को 3 साल की सजा
- डीजीपी का बड़ा एक्शन, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष निलंबित
- मेयर किरण जैसल और इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने गोविंद घाट पर चलाया गंगा स्वच्छता अभियान

