नवीन चौहान
एक होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस और एएचटीयू की टीम ने खुलासा किया है। पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारकर वहां से 1 महिला समेत 9 लोगों को अरेस्ट किया गया है, जबकि होटल से दो लड़कियों का रैस्क्यू किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिल रही थी कि थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में बाईपास पर होटल द लाइन किंग जो कि संस्कृति रिसोर्ट के पास है उसमें अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा थाना कंकरखेडा पुलिस बल के सहयोग से गुरूवार को HOTEL THE LION KING रोहपर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरन होटल मे लडकियों व ग्राहकों को बुलाकर देह व्यापार का कार्य किये जाने की पुष्टि हुई। मौके पर पुलिस ने होटल मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, दलाल, ग्राहक आदि 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार होटल से दो लड़कियों को रैस्क्यू किया गया है। इस मामले में पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।
- हरेला पर्व पर मसूरी में वृहद वृक्षारोपण, मंत्री गणेश जोशी और विधायक किशोर उपाध्याय ने लिया भाग
- बारिश का ऑरेज अलर्ट, 18 जुलाई को देहरादून के सभी स्कूलों में अवकाश
- नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड ने भरी ऊंची उड़ान
- विकसित भारत के संकल्प को नई गति देंगे आधुनिक रेलवे स्टेशन: मुख्यमंत्री
- टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन



