क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत चलाया स्वच्छता अभियान




Listen to this article

नवीन चौहान.
क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत पी.जी.कालेज नई टिहरी के परिसर में स्वछता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 60 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया।
अभियान के तहत बुधवार को पी.जी. कॉलेज नई टिहरी में नेहरू युवा केंद्र (टि.ग.) एवम् N.S.S. पी.जी. कालेज नई टिहरी के सयुंक्त तत्वधान में क्लिन इंडिया कार्यक्रम के तहत पी.जी.कालेज के परिसर में स्वछता अभियान चलाया गया। जिसके तहत लगभग 60 किलोग्राम प्लास्टिक कूड़ा इकठा किया गया एवम् उसका निस्तारण किया गया। स्वछता अभियान के दौरान नेहरू युवा केन्द्र टिहरी के जिला युवा अधिकारी अविनाश सिंह कुमार, नमामि गंगे ज़िला परियोजना अधिकारी अरुण उनियाल, नमामि गंगे नोडल अधिकारी, स्वाति मल, डॉ.पी.सी.पैन्यूली, NSS समन्वयक डॉ.वी.जी. प्रकाश सेमवाल, एवम् रजनी गुसाईं (Ass. Professor), रितिका डोभाल NYV आदि उपस्थित थे।