डिवाइड के दूसरी तरफ जाकर कार पर गिरी बस, पांच की मौत




Listen to this article

नवीन चौहान
शुक्रवार सुबह हुए एक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के 71 माइन स्टोन पर हुआ।

जानकारी के अनुसार मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यह हादसा हुआ।

बेकाबू बस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे साइड पर कार से टकराकर पलट गई।

कार सवार चार लोगों की और बस चालक की इस हादसे में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक बस चालक को नींद की झपकी के कारण यह हादसा हुआ है।  

बताया गया कि शुक्रवार की सुबह खाली बस नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी।

हादसा इतना भीषण था कि बस चालक और कार में चार लोगों की मौत मौके पर ही गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही थाना नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने कार में फंसे लोगों को एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से निकाला।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ किया गया।  

पुलिस के अनुसार कार सवार लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

बस चालक पंजाब का रहने वाला बताया गया है।