उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले










Listen to this article

हरिद्वार में नए एएसपी नगर और ग्रामीण की तैनाती, देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

न्यूज 127, देहरादून।
उत्तराखंड शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को जनहित एवं रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासन के आदेश के अनुसार प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर बनाया गया है। स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

मनोज कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून बनाया गया है। वहीं हरबन्स सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरिद्वार में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। शेखर चन्द्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून भेजा गया है। अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण बनाया गया है, जबकि दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर, अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी, राजेश कुमार भट्ट को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय तथा मिथिलेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने तथा कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।