सीएम धामी ने पलटा त्रिवेंद्र सिंह रावत का फैसला, देवस्थानम बोर्ड किया भंग




Listen to this article

नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का फैसला पलट दिया। पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का एलान किया।

बतादें दो साल पहले त्रिवेंद्र सरकार के समय चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड अस्तित्व में आया था। तीर्थ पुरोहितों, हकहकूकधारियों के विरोध और कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बोर्ड को मुद्दा बनाने से सरकार पर दबाव था।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2019 में श्राइन बोर्ड की तर्ज पर चारधाम देवस्थानम बोर्ड बनाने का फैसला लिया था।

वहीं दूसरी ओर पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले का त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पंडा पुरोहितों के हितों में यह फैसला सरकार ने लिया है। भाजपा सरकार हमेशा जनता के साथ उनके हितों का ध्यान रखकर चलती है।