मेरठ।
तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी व जवानों का निधन अत्यंत दुःखद है। उनके निधन पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
टोल प्लाजा पर मैनेजर प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में पनवाड़ी गांव में कैंडल मार्च निकाला गया।
इस दौरान सभी साथियों ने बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखा गया।
मनिंदर विहान भराला ने इस शोक सभा में कहा कि एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में बिपिन रावत सदैव याद किए जाएंगे। उनका असामयिक निधन राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति है।
इस दौरान मुदित शर्मा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, अमरदीप सिवाच मंडल मंत्री, गौरव चौधरी, पंकज चौधरी, सोनू शर्मा, विक्रांत, संजय शर्मा, मुकेश शर्मा, गोलू, धीरज, राहुल आदि मौजूद रहे।