मां गंगा में विसर्जित हुई बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां:VIDEO










Listen to this article

नवीन चौहान.
देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां हरिद्वार में मां गंगा में विसर्जित की गई। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अस्थियां मां गंगा में विसर्जित की गई।

सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत अन्य सैन्य अधिकारियों का आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था।

वीआईपी घाट पर सेना का बैंड और टुकड़ियां भी मौजूद हैं। हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के मुताबिक अस्थियों को उनकी बेटियां कृतिका और तारिणी व पारिवारिक सदस्य हरिद्वार लेकर पहुंची।

यहां आदित्य वशिष्ठ, अभिनव वशिष्ट तीर्थ पुरोहित मायापुर के द्वारा विधिवत रीति रिवाज के अस्थियां वि​सर्जित करायी गई।

इस दौरान हरिद्वार के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अपनी श्रद्धाजंलि और श्रद्धासुमन अर्पित किये।