सीएम ने अपने पीआरओ नन्दन सिंह बिष्ट को किया सस्पेंड




नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री ने अपने जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नन्दन सिंह बिष्ट को सस्पेंड किया, उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है।

सीएम के पीआरओ नन्दन सिंह बिष्ट का चालान निरस्त करने से संबंधी एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने पर यह कार्यवाही की गई है।

पत्र में लिखा गया है कि सीएम ने इसके मौखिक आदेश दिए हैं। खड़िया लदे इन वाहनों का 29 नवंबर को बागेश्वर पुलिस ने चालान किया था। तीन वाहनों में से दो वाहन भाजपा के युवा नेता के बताए जा रहे हैं।

वायरल हो रहा पत्र 8 दिसंबर को बागेश्वर के एसपी और एआरटीओ के नाम लिखा गया है। पत्र में तीन वाहनों के नंबर देते हुए इनका चालान निरस्त करने को कहा गया है। पत्र में उल्लेख है कि 29 नवंबर को बागेश्वर यातायात पुलिस ने वाहन संख्या यूके 02 सीए 1238, यूके 02 सीए 0238 और यूके 04 सीए 5907 का चालान किया था।

इन चालानों को निरस्त किया जाए। वाहन संख्या यूके 02 सीए 1238 और यूके 02 सीए 0238 मनोज कुमार साह के नाम पंजीकृत हैं।

वाहन संख्या यूके 04 सीए 5907 हरीश कुमार साह के नाम पंजीकृत है। मनोज कुमार साह भाजयुमो से जुड़ा हुआ है। इस मामले में जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट का कहना था कि पत्र किसी ने उनके कार्यालय से जारी किया है। लेटर हेड उनका ही है। पत्र में उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। नीचे नाम लिखा गया है। उनका न्यूरो का इलाज चल रहा है।  



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *