प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला, बोली देश में केवल दो उद्योगपतियों की सरकार




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड में जनसभाएं कर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं।

खटीमा में प्रियंका गांधी ने जनसभा के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार केवल दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है।

कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां सिर्फ दो उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं, ये दोनों प्रधानमंत्री के दोस्त हैं। कहा कि बजट में आम जनता के लिए कुछ नहीं दिया जाता। जनता महंगाई की मार से पिस रही है।