कई दिग्गजों को मिलेगी करारी हार और कांग्रेस को सत्ता का उपहार!




Listen to this article

नवीन चौहान.
विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा को कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। चर्चा ये भी है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के कई दिग्गजों को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि टिकट वितरण के बाद कई सीटों पर बागी ही प्रत्याशी की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। हालांकि इसका फैसला तो 10 मार्च को रिजल्ट आने के बाद ही होगा कि कौन जीता और कौन हारा।

कांग्रेस प्रत्याशी कह रहे हैं कि इस बार कांग्रेस को प्रदेश की सौगात मिलेगी। उत्तराखंड की जनता ने अपना मन बना लिया है कि भाजपा को हटाना है। इसीलिए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने वाली पार्टी कांग्रेस को ही सत्ता मिलेगी।

कांग्रेस का दावा है कि उत्तराखंड की जनता को भाजपा के दृष्टि पत्र से ज्यादा कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र पसंद आ रहा है। इसलिए जनता इस बार कांग्रेस को अपना समर्थन दे रही है।

उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव होना है। आज शाम यानि शनिवार को होने वाले चुनाव के प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों के स्टार प्रचारक उत्तराखंड पहुंचे और अपनी प्रार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की।