माफिया के नाम से कुख्यात वारंटी महिला को किया गिरफ्तार, 16 मुकदमे है दर्ज




Listen to this article

योगेश शर्मा.
हरिद्वार जनपद की थाना बहादराबाद पुलिस ने एक वारंटी महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। इस महिला के खिलाफ बहादराबाद थाने में 16 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार वारण्टियों की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट प्रयवेक्षण में न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्लू की तामील में थाना बहादराबाद पुलिस ने वारंटी महिला को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक महिला वारंटी पर थाना बहादराबाद पर कई अभियोग पंजीकृत है और वर्तमान में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहती है। यह महिला माफिया के नाम से कुख्यात है। गिरफ्तार करने के बाद महिला को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम
1-उ0नि हेमदत्त भारद्वाज
2-म0का0 895 दर्शन कौर