सीएम धामी का खानपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत




Listen to this article

नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार के खानपुर में जब वह पहुंचे तो वहां भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपना ये जोश बरकार रखना है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जन कल्याण नीतियांे को आम जनता तक पहुंचना है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खानपुर पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पुष्कर सिंह धामी ने भी युवाओं मंे जोश भरते हुए कहा कि वह इसी जोश के साथ क्षेत्र में काम करते रहे। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करते रहे।

इस दौरान सीएम धामी के साथ हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उनका भी गरमजोशी के साथ स्वागत किया।