नवीन चौहान
भाजपा के लोकप्रिय और वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिमों ने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा का दामन थामा। जल्द ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सभी को विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायेंगे। हालांकि सैकड़ों मुस्लिम परिवार में भाजपा से जुड़ चुके है। इस दौरान मुस्लिमों का दर्द छलक बाहर निकल आया।
मखियाली कलां के ग्रामीणों ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक ही समझा लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुसलमानों के हितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रहे है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दूरदर्शी अटल आयुष्मान योजना के चलते गरीबों का इलाज होना संभव हो पाया है। देश और प्रदेश में दंगे— फसाद थम चुके है। अब सिर्फ विकास की बात हो रही है। मुसलमानों को समझ आ रहा है कि भाजपा ही विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं पर कार्य कर रही है। कांग्रेस की सरकार घोटालों की सरकार रही। स्टिंग आप्रेशन में सरकार चली गई। हरीश रावत ने उत्तराखंड को बेचने का कार्य किया। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीरो टॉलरेंस की मुहिम शुरू की। जब सरकार चलाने कार्य किया तो गरीबों को मुफ्त इलाज देने के लिए अटल आयुष्मान योजना की शुरूआत की। हर एक व्यक्ति की जेब में पांच लाख का कार्ड रहता है। सरकार ने गरीबों के लिए सोच विचार कर कार्य किया। इलाज कराने के लिए आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया। जिसके चलते गरीबों को इलाज मिलना संभव हो पाया।इससे पूर्व भाजपा नेता प्रमोद खारी ने तमाम सैकड़ों मुसलमानों को भाजपा से जोड़ने का अभूतपूर्व कार्य किया है।
लक्सर के ग्राम मखियाली कला में आयोजित कार्यक्रम में के सैकड़ों मुसलमानों ने भाजपा नेता प्रमोद खारी की सादगी सरलता और साफ सुथरी छवि से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का मन बनाया तथा मंच सांझा किया। इस अवसर पर सैकड़ों मुसलमानों ने प्रमोद खारी का भव्य स्वागत किया और भाजपा की जय—जयकार की।
हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम में नही पहुंच सके। उन्होंने क्षेत्र की सम्मानित जनता का आभार प्रकट किया।