हत्या के बाद शव छिपाने के लिए खरीदी थी गेहूं की टंकी: VIDEO








Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में 2 दिसंबर को गेहूं की टंकी में मिले शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर का 48 घंटे में खुलासा किया। इस घटना में पुलिस ने महिला समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि जिस गेहूं की टंकी में शव छिपाया गया वह मर्डर के बाद आरोपी बाजार से खरीद कर लाए थे।

पुलिस ने घटना का खुलासा होने के बाद मीडिया को दी जानकारी में बताया कि उपरोक्त घटना दिनांक27.11.2022 की रात्रि में घटित की गई और शव को छिपाने के लिए दिनांक 28.11.2022 को अभियुक्त कस्बा भगवानपुर बाजार से अनाज की बड़ी टंकी खरीदकर लाये। इसके बाद उन्होंने शव को टंकी में छिपाकर उसके ऊपर कंबल डाल दिया था, ताकि जल्दी से किसी को पता नहीं चले।

इसके बाद अभियुक्तों ने 29 दिसंबर को मकान खाली कर दिया और अपना सामान किराये की महिन्द्रा पिकअप से लेकर बुलन्दशहर चले गये। पुलिस ने उस महिन्द्रा पिकअप चालक को भी खोज लिया, उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस को अभियुक्तों तक पहुंचने में मदद मिली। पिकअप के चालक ने बताया था कि जिन लोगों ने उसकी पिकअप किराये पर ली थी वह बुलेट मोटर साईकिल से आये थे। जिसका नम्बर UK17S4986 बताया गया। पुलिस टीम द्वारा बुलेट मोटर साईकिल के नम्बर से नाम पता तस्दीक किया गया ।