स्वास्थ्य मंत्री को उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने मारी गोली




Listen to this article

नवीन चौहान.
ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नब किशोर दास को एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी। नब किशोर दास एक जनसभा में जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि आरोपी ASI गोपाल दास ने करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री के सीने में गोली लग गई।

आनन-फानन में स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है।

यह घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

नब दास को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच मंत्री नब दास को भुवनेश्वर एयरलिफ्ट करने की तैयारी है। स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दे दी गई है।

नब दास बीजद के एक वरिष्ठ नेता हैं। हाल ही में शनि मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश चढ़ाने के बाद वह चर्चा में आए थे।