श्रीनगर के लाल चौक पर राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा




नवीन चौहान.
भारत जोड़ो यात्रा रविवार को श्रीनगर पहुंची। यहां राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इस दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा से श्रीनगर गूंज उठा।

पदयात्रा सुबह पंथा चौक से शुरू हुई जो श्रीनगर शहर के बुलेवार्ड रोड पर नेहरू पार्क के पास समाप्त होगी। आयोजन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बताया गया कि 30 जनवरी को एसके स्टेडियम में सार्वजनिक रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। यहीं पर भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा।

पुलवामा से पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती और पार्टी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा पुलवामा में ही प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *